लाइव न्यूज़ :

मंदसौर में भारी बारिश के बहाव में बही कार, 4 लोगों की मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 21, 2018 20:44 IST

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंचल में जारी भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में एक कार मंदसौर के पास धमनार में नदी में डूब गई। हादसा कैसे हुए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं लगी, लेकिन जब लोगों ने नदी में कार को बहते देखा तब हादसे का पता चला।

Open in App

इंदौर, 21 अगस्त: मप्र में बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर है। कई नदियों के पुल के ऊपर पानी बह रहा है।मंगलवार को मंदसौर के पास उफनती एक नदी के पुल से कार निकलना चार लोगों को मंहगा पड़ गया।उनकी कार पानी के तेज बहाव में बह गई।लोगों ने जब तक उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक चारो की मौत हो गई।पुलिस ने कार और चारो शव को नदी से निकाल लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंचल में जारी भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में एक कार मंदसौर के पास धमनार में नदी में डूब गई। हादसा कैसे हुए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं लगी, लेकिन जब लोगों ने नदी में कार को बहते देखा तब हादसे का पता चला। कार में 4 लोग सवार थे।

हादसे में चारों की ही मौत हो गई।लोगों ने कार को निकालने की काफी कोशिश की। उन्होंने रस्सी से कार को बांधा। छोटी नदी के दोनों ओर लोग खड़े थे और रस्सियों की मदद से कार को आगे बहने से रोका गया। लेकिन इस पूरी कवायद में कार में सवार लोगों की जान नहीं बच सकी।

मृतको का नाम दीपक अग्रवाल (30) मंदसौर, अरविंद नागौरी (60) नीमच,राहुल माहेश्वरी (30) रायसेन तथा नवरत्न गोयल बताया जा रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"