लाइव न्यूज़ :

देश का नाम रौशन करने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए 4 हॉकी खिलाड़ी, सड़क हादसे में तीन घायल

By भाषा | Updated: October 14, 2019 14:01 IST

मृतक खिलाड़ियों की पहचान शाहनवाज हुसैन (इंदौर), आदर्श हरदुआ (इटारसी), आशीष लाल (जबलपुर) एवं अनिकेत वरुण (ग्वालियर) के रूप में हुई है। ये सभी 18 से 22 साल के थे।

Open in App
ठळक मुद्देतीन खिलाड़ी घायल भी हुए हैं, जिनमें शान ग्लैडविन (22), साहिल चौरे (19) एवं अक्षय अवस्थी (18) शामिल हैं।टक्कर से बचने की कोशिश में कार के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया जिससे कार पेड़ से टकराकर पलट गई।

ध्यानचंद ट्राफी हाकी टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेलने जा रहे चार हाकी खिलाड़ियों की सोमवार को मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए जब उनकी कार यहां एक पेड़ से टकराकर उलट गई।

होशंगाबाद देहात थाना प्रभारी आशीष पंवार ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब 7 बजे के राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रैसलपुर गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। सामने से आ रहे वाहन के साथ टक्कर से बचने की कोशिश में कार के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया जिससे कार पेड़ से टकराकर पलट गई।

खिलाड़ी इटारसी में अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर होशंगाबाद लौट रहे थे जहां उन्हें सोमवार को ध्यानचंद ट्राफी का मैच खेलना था। ये सभी खिलाड़ी भोपाल की मध्य प्रदेश हाकी अकादमी के थे। उन्होंने बताया कि मृतक खिलाड़ियों की पहचान शाहनवाज हुसैन (इंदौर), आदर्श हरदुआ (इटारसी), आशीष लाल (जबलपुर) एवं अनिकेत वरुण (ग्वालियर) के रूप में हुई है। ये सभी 18 से 22 साल के थे।

पवार ने बताया कि इस हादसे में तीन खिलाड़ी घायल भी हुए हैं, जिनमें शान ग्लैडविन (22), साहिल चौरे (19) एवं अक्षय अवस्थी (18) शामिल हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा ,‘‘ मैंने संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिवार की मदद करने और घायलों को उचित उपचार मुहैया कराने के लिये कहा है ।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशहॉकी इंडियाकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया