लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 332 और लोगों की मौत, संक्रमण के 34,626 नए मामले आये

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:09 IST

Open in App

लखनऊ, 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 332 लोगों की मौत हुई है तथा 34,626 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 332 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,570 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में संक्रमण के 34,626 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 12,52,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बीमारी से कुल 32,494 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब तक 9,28,971 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

प्रसाद के मुताबिक राज्य में इस समय 3,10,783 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 2.43 लाख मरीज गृह पृथक-वास में उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2.44 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4.07 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

प्रसाद ने यह भी कहा कि अस्पतालों में कोविड-19 मरीज के प्रवेश के लिए मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी के रेफरल पत्र की आवश्यकता नहीं है और इस बारे में आदेश जारी किया जा चुका है।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,958 नये संक्रमित मिले जबकि 37 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी अवधि में कानपुर नगर में 1,875, मुरादाबाद में 1,690, वाराणसी में 1,573, मेरठ में 1,561 और गाजियाबाद में 1,375 और आगरा में 893 नये संक्रमित पाये गये हैं जबकि कानपुर नगर में 19, गाजियाबाद में 17, वाराणसी में 15, प्रयागराज और झांसी में 14-14, जालौन में 13, चंदौली में 11 और गौतमबुद्धनगर में 10 और संक्रमितों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस