लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार का वार, 312 शीर्ष अफसरों को जबरन हटाया गया

By हरीश गुप्ता | Updated: July 11, 2019 07:36 IST

एक बड़े खुलासे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार ने एफआर 56 (जे) के तहत ग्रुप ए के 36,756 और ग्रुप बी के 82,654 अधिकारियों के व्यवहार और कामकाज की पड़ताल की थी.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने अनुशासन से संबंधित प्रावधानों के तहत 187 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैंलगभग 1.20 लाख अधिकारियों की यह समीक्षा जुलाई 2014 से मई 2019 के कार्यकाल के लिए की गई थी.

 केंद्र सरकार ने मंगलवार को खुलासा किया कि उसने अनुशासन से संबंधित प्रावधानों के तहत ग्रुप ए के 125 और ग्रुप बी के 187 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं. इससे पहले केवल दो दर्जन आईआरएस और कस्टम अधिकारियों को नियम 56 (जे) के तहत वक्त से पहले सेवानिवृत्ति देने/बर्खास्तगी की खबरें ही सार्वजनिक हो सकी थीं.

एक बड़े खुलासे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार ने एफआर 56 (जे) के तहत ग्रुप ए के 36,756 और ग्रुप बी के 82,654 अधिकारियों के व्यवहार और कामकाज की पड़ताल की थी.

लगभग 1.20 लाख अधिकारियों की यह समीक्षा जुलाई 2014 से मई 2019 के कार्यकाल के लिए की गई थी. इनमें से 312 के खिलाफ कार्रवाई की गई. मोदी ने लिखित जवाब में बताया कि अनुशासन संबंधी नियमों के तहत सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उपलब्ध सबूतों के आधार पर ऐसी कार्रवाई का अधिकार है.

आधारभूत नियमों (एफआर) 56 (जे), केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) (पेंशन) नियम क्र. 48, अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम 1958 के तहत सरकार को आवधिक समीक्षा और समय पूर्व सेवानिवृत्ति देने के अधिकार मिले हुए हैं.

यह एक अनवरत प्रक्रिया है. प्रधानमंत्री, द्रमुक के ए. राजा के सवाल का जवाब दे रहे थे, जो यह जानना चाहते थे कि सरकार ने पूरे देश में कुछ सरकारी अधिकारियों को वक्त से पहले सेवानिवृत्ति दी है या फिर यह कार्रवाई केवल उन अधिकारियों पर की गई है जिनके खिलाफ आरोप साबित तो नहीं हो सके हैं, लेकिन मामले विचाराधीन हैं.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया