Coronavirus: महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में 76 कोविड-19 पॉजिटिव

By प्रिया कुमारी | Published: May 1, 2020 01:55 PM2020-05-01T13:55:00+5:302020-05-01T13:55:00+5:30

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब से पंजाब लौटे 300 श्रद्धालुओं में 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।पंजाब के चिकित्सा ओम प्रकाश सोनी ने इस बात की जानकारी दी है।

300 devotees returning from Hazur Sahib in Maharashtra 76 coronavirus positive | Coronavirus: महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में 76 कोविड-19 पॉजिटिव

हजूर साहिब से लौटे 300 भक्तों में 76 लोग कोविड-19 पॉजिटिव ( Photo-ANI twitter)

Highlightsमहाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब से पंजाब लौटे 300 श्रद्धालुओं में 76 कोविड-19 पॉजिटिव पाए गएपंजाब में कोरोना के105 नए मामलों के साथ, COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 480 हो गई

महाराष्ट्र के नांदेड़ में श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे से पंजाब लौटे 300 श्रद्धालुओं में अब तक 76 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।  पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि सभी वापस आए लोगों का टेस्ट कराया गया है जिसमें से 76 लोगों की टेस्ट पॉजिटिव पाया गया हैं। एएनआई से बात करते हुए ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव होंगे।

उन्होंने कहा, 'और भी लोगों का टेस्ट किया जाएगा, हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे चिंता न करें और घर पर रहें। हम COVID-19 से लड़ने के लिए तैयार हैं और हम इस लड़ाई को जीतेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'इससे पहले अमृतसर में केवल पांच कोरोना पॉजिटिव केस थे। मुझे उम्मीद है कि जिन श्रद्धालुओं का पॉजिटिव टेस्ट किया गया है, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'

मालूम हो राज्य में गुरुवार को कोरोना के105 नए मामलों के साथ, COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 480 हो गई। जानकारी के अनुसार राज्य में एक्टिव 365 कोरोना संक्रमित मामले हैं। कोरोना संक्रमण से कुल 104 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 20  लोगों की जान चली गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटों में  भारत में COVID-19 से 73 मौते हुई हैं जबकि 1993 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 1147 हो गई। वहीं, संक्रमितों की तादाद 35,043 है। एक्टिव कोरोना केस 25007 हैं। अभी तक कुल 8888 ठीक हुए हैं। 

Web Title: 300 devotees returning from Hazur Sahib in Maharashtra 76 coronavirus positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे