लाइव न्यूज़ :

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान खुद को चाबुक से मारने लगे TDP के सांसद, स्पीकर ने 3 AIADMK के सांसद को किया सस्पेंड

By धीरज पाल | Updated: January 7, 2019 13:31 IST

स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 3 AIADMK सांसदों में से पी. वेणुगोपाल, केएन रामचंद्रन, के. गोपाल और TDP सांसद एन शिवप्रसाद को नियम 374A के तहत दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

Open in App

संसद के लोकसभा सदन में कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, सपा और एआईएडीएमके ने जोरदार हंगामा किया। सदन में जोरदार हंगामे से सदन की कार्यवाही में बाधित होने से कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद लोकसभा की कार्यवाही  12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 3  AIADMK और एक TDP के सांसद को निलंबित कर दिया गया। 

स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 3 AIADMK सांसदों में से पी. वेणुगोपाल, केएन रामचंद्रन, के. गोपाल और TDP सांसद एन शिवप्रसाद को नियम 374A के तहत दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया। बता दें कि राफेल मामले पर कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के खनन मामले की जांच को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) तथा अलग-अलग मुद्दों पर अन्नाद्रमुक एवं तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ मिनटों बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई । 

प्रश्नकाल शुरू होने के साथ ही कावेरी नदी पर बांध निर्माण का विरोध करते हुए अन्नाद्रमुक और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग करते हुए तेदेपा सदस्य आसन के निकट पहुंच गए। कांग्रेस के सदस्य भी राफेल मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करते हुए आसन के निकट आ गए। उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं।

सपा के धर्मेंद्र यादव ने अपने स्थान पर खड़े होकर खनन मामले की जांच का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने के साथ ही सीबीआई का दुरुपयोग शुरू कर दिया गया है।

हंगामे के बीच ही तेदेपा सदस्य एन शिवप्रसाद अपने हाथ में चाबुक ले कर आसन के पहुंच गए और उससे खुद को मारने लगे। इस पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह ठीक नहीं है। सुमित्रा महाजन ने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपने स्थान पर जाने कहा, लेकिन शोर-शराबा नहीं थमता देख उन्होंने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

कार्यवाही स्थगित होते ही तेदेपा सदस्य शिवप्रसाद ने सदन में एक ऑडियो प्लेयर ऑन कर दिया जिससे तेज आवाज में एक दक्षिण भारतीय गाना बजने लगा। इस आडियो प्लेयर को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बंद किया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण स्पीकर ने अन्नाद्रमुक और तेदेपा सदस्यों सहित 45 सांसदों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि से निलंबित कर दिया था।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलएआईडीएमकेतेलगु देशम पार्टीकांग्रेसराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए