लाइव न्यूज़ :

माघ मेले में पौष पूर्णिमा पर 2.80 लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:24 IST

Open in App

प्रयागराज, 28 जनवरी संगम के तट पर चल रहे माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को 2.80 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेले में कल्पवासियों का महीने भर का प्रवास प्रारंभ हो गया।

मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कड़ाके की ठंड होने और शीतलहर चलने के कारण सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ थोड़ी कम रही। हालांकि धूप खिलने के साथ लोगों की संख्या बढ़ने लगी और शाम छह बजे तक 2.80 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया।

उन्होंने बताया कि लोगों ने सुबह ब्रह्ममूर्त में ही स्नान करना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्नान घाट को काफी विस्तृत रूप दिया गया है।

माघ मेले में गंगा के दोनों छोर पर 6,000 फीट लंबा घाट बनाया गया है और घाट के आसपास 120 मीटर चौड़ा सर्कुलेटिंग एरिया छोड़ा गया है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत बुधवार रात से ही सभी तरह के वाहनों के मेला क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

त्रिवेणी मार्ग पर शिविर लगाए स्वामी शाश्वतानंद महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते इस बार का माघ मेला थोड़ा फीका है। हालांकि सुबह से ही लोगों की भीड़ देखकर लगा कि महामारी के बावजूद लोगों की आस्था में कमी नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि उनके शिविर में कल्पवास कर रहे लोगों ने गंगा मइया से कोरोना के खत्म होने की प्रार्थना की। अन्य शिविरों में भी कोरोना को दूर भगाने के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?