लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2019 : 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानें इतिहास और महत्त्व

By उस्मान | Updated: January 25, 2019 08:14 IST

यह दिन इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश आजाद होने के बाद इसी दिन भारत पूर्ण गणतंत्रिक देश बना। यानी देशवासियों के लिए एक संविधान लागू हुआ जिससे भारत में कानून का राज कायम हुआ, जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ। 

Open in App

भारत में 26 जनवरी को 70 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह दिन भारतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश आजाद होने के बाद इसी दिन भारत पूर्ण गणतंत्रिक देश बना। यानी देशवासियों के लिए एक संविधान लागू हुआ जिससे भारत में कानून का राज कायम हुआ, जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ। 

क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र देश के रूप में बदला और देश में संविधान लागू हुआ। 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 

इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो के मुताबिक देश में 26 जनवरी 1950 को सुबह 10।18 बजे भारत एक गणतंत्र बना था। हमारे देश को आजादी  15 अगस्त 1947 को मिली थी। 

26 जनवरी (26th January) का ही दिन क्यों?26 जनवरी का दिन संविधान लागू करने के लिए इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हैं भारतीय संविधान के निर्माताडॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता माना जाता है। भारत का संविधान बनने में 2 साल 11 माह और 18 दिनों का समय लगा जो कि 26 जनवरी 1950 को बनकर तैयार हुआ। लोगों को यह भ्रम रहता है कि भारत का संविधान भीमराव अंबेडकर ने बनाया है लेकिन भारत का संविधान सिर्फ डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने नहीं बनाया था बल्कि उन्होंने संविधान बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी