लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयर स्ट्राइक में हुई 250 आतंकियों की मौत, अमित शाह ने पहली बार बताया आंकड़ा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 4, 2019 12:41 IST

पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने के बाद मरने वाले आंतकियों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान 250 आतंकियों के मारे जाने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि इस एयर स्ट्राइक में 250 आतंकियों की मौत हो गईवो रविवार को गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में सवाल उठाए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से भी कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस एयर स्ट्राइक में 250 आतंकियों की मौत हो गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह बात कही। 

उन्होंने कहा, 'उड़ी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा हमले के बाद कहा जा रहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती। लेकिन घटना के 13वें दिन नरेंद्र मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक किया जिसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए।'

उन्होंने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को पकड़ लिया गया था। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार का ऐसा प्रभाव है कि दुनिया में पहली बार किसी युद्ध बंदी को 48 घंटे के अंदर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जिसने अपने सैनिकों पर हमले का बदला लिया।

एयरफोर्स चीफ का आंकड़े बताने से इनकार

सोमवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकियों की मौत का आंकड़ा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा काम टारगेट हिट करना है। मौत के आंकड़े सरकार जारी करेगी। अभिनंदन वर्थमान की वापसी पर उन्होंने कहा कि हम इससे खुश हैं। इसके पीछे की राजनीति पर हम बात नहीं करना चाहते।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकअमित शाहसर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए