लाइव न्यूज़ :

MPPSC की तैयारी करने वाली 25 साल की लड़की ने राखी के त्योहार पर समाज को दिया ये संदेश, आप भी सुनकर करेंगे प्रशंसा

By भाषा | Updated: August 12, 2019 15:35 IST

सृष्टि ने अपने भाइयों को न केवल लिखकर बल्कि मोबाइल फोन के माध्यम से भी बता दिया है कि वे राखी के त्यौहार के बाद इस राखी को उतार कर फेंकने के बजायउसमें से बीज निकाल कर उन्हें मिट्टी में दबा दें ताकि उनमें से पौधे निकल सकें।

Open in App

भोपाल की एक लड़की ने आने वाले राखी के त्यौहार को देखते हुए इसके माध्यम से हरित क्रांति का सन्देश देने का प्रयास किया है अर्थशास्त्र में एमए करने के बाद मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही 25 वर्षीय सृष्टि सिन्हा ने विभिन्न सब्जियों के बीजों से पर्यावरण हितैषी राखियाँ तैयार की हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह राखी के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाने का संदेश देना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने विभिन्न पौधों के बीजों से हरित राखियां तैयार की हैं। ये पर्यावारण हितैषी राखियां लोगों को पेड़ लगाने की प्रेरणा देंगी और ये बाज़ार में उपलब्ध सामान्य राखियों से आधी से भी कम कीमत में तैयार की गई हैं।

सृष्टि ने बताया कि उन्होंने विभिन्न बीज लिए तथा उनको पानी में नष्ट हो जाने वाले कागज के साथ रंगीन धागों के माध्यम से बांधकर राखी बनाई है। सृष्टि ने अपने भाइयों को न केवल लिखकर बल्कि मोबाइल फोन के माध्यम से भी बता दिया है कि वे राखी के त्यौहार के बाद इस राखी को उतार कर फेंकने के बजायउसमें से बीज निकाल कर उन्हें मिट्टी में दबा दें ताकि उनमें से पौधे निकल सकें।

उन्होंने बताया कि उन्होंने मात्र 20 रूपए में बाज़ार से रंगीन धागे और सजावट का सामान लिया तथा नर्सरी से 30 रूपए में अलग अलग तरह के बीज लिए। मात्र दो घंटे की मेहनत से 30 से अधिक रंगीन राखियां बन गईं। एक राखी दो रूपए से भी कम कीमत में पड़ी।

सृष्टि ने कहा कि उन्होंने 30 रखियां डाक के माध्यम से अपने भाइयों को भेजी हैं और इसमें से यदि 20 पौधे भी उग आये तो न केवल उनका उद्देश्य पूरा हो जायेगा बल्कि जीवन भर उनके भाइयों को उनकी याद दिलाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने यह पहला प्रयास किया है और उन्होंने कुछ ही बीजों का उपयोग किया है लेकिन यदि देश की हर लड़की अपने भाइयों को राखी के त्यौहार पर एसी ही राखी भेजे और उनमें यदि अलग अलग बीजों का इस्तेमाल करे तो उनकी संख्या करोडों में होगी और देश में अलग से पेड़ लगाने के अभियान चलाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। 

टॅग्स :भोपालरक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता