भारत में कोरोना वायरस: 25 संदिग्ध सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, 4 राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में, जानें अबतक का अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Published: March 4, 2020 02:14 PM2020-03-04T14:14:24+5:302020-03-04T14:14:24+5:30

Coronavirus( COVID-19): कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। चीन में इस कोरोना वायरस से 2,981 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया भर में 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

25 suspected of Coronavirus admitted at Safdarjung and 4 in Ram Manohar Lohia hospital | भारत में कोरोना वायरस: 25 संदिग्ध सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, 4 राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में, जानें अबतक का अपडेट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsस्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि भारत में अबतक 28 कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, अब हम सभी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे। बीते दिनों हम 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे। 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus)(COVID-19) के फैलाव की आशंका के मद्देनजर एहतियाती तौर पर भारत में अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा की गई ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के 25 संदिग्धों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 4 संदिग्ध डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में आज (4 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि भारत में अबतक 28 कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह कहा कि भारत में जो कुल 28 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उसमें से 3 केरल के वो ठीक हो गए, एक इटली से दिल्ली में सफर करके आया उसने अपने छह रिश्तेदारों को संक्रमित किया और 16 इटलियन ग्रुप के लोग और एक भारतीय ड्राइवर और एक तेलंगाना में हैं। 

Health Ministry officials: At least 25 people suspected of Coronavirus are admitted at Safdarjung hospital. 4 suspected cases of Coronavirus are kept in isolation at Dr. Ram Manohar Lohia hospital. #Delhipic.twitter.com/xbDIeHI8lu

— ANI (@ANI) March 4, 2020

जानें भारत में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और क्या-क्या कहा? 

-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, अब हम सभी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे। बीते दिनों हम 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे। 

- हर्षवर्धन ने कहा,  दिल्ली के कोरोना वायरस संक्रमित मरीज कुल 66 लोगों के संपर्क में था, आगरा में ही उसने अपने परिवार के 6 लोगों को संक्रमित कर दिया है।

-हर्षवर्धन ने कहा, 21 फरवरी को भारत घूमने आए इटलियन ग्रुप के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया, उसने अपने ग्रुप के 15 और लोगों को वायरस से संक्रमित ​कर दिया। और एक भारतीय ड्राइवर भी संक्रमित कर दिया। अभी इन्हें ITBP के छावला कैंप में रखा गया है।

- हर्षवर्धन ने यह भी कहा है कि ईरान की सरकार ने हमें सहयोग दिया तो हम वहां पर एक लैब तैयार करेंगे, एक वैज्ञानिक हमने अपना कल भेज दिया है। तीन वैज्ञानिक और जा रहे हैं। लैब तैयार करने के लिए हम अपने उपकरण इत्यादि वहां भेज रहे हैं। जो लोग ईरान से हमें लाने हैं, हम उनका टेस्ट करके लाएं। 

-हर्षवर्धन ने कहा, अगर व्यक्ति किसी भी तरह के लक्षण महसूस करता है तो वो किसी भी अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखा सकता है। डॉक्टर की सलाह के बाद उसके टेस्ट किए जाएंगे और आगे का इलाज किया जाएगा। 

कोरोना वायरस (Coronavirus) ( COVID-19) से दुनिया भर में 3,200 मौत

कोरोना वायरस के फैलाव की आशंका के मद्देनजर एहतियाती तौर पर भारत में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्कूल बंद किए गए हैं। वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एडवाइजरी जारी कर कुछ टिप्स दिए थे। वायरसे क खतरे को देखते हुए भारत ने 4 देशों ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा के तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया है। कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। चीन में इस कोरोना वायरस से 2,981 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया भर में 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Web Title: 25 suspected of Coronavirus admitted at Safdarjung and 4 in Ram Manohar Lohia hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे