लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,230 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:17 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 मई गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,230 नये मामले सामने आये और 7,109 लोग स्वस्थ हुए जबकि 29 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि नये मामलों को मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,05,617 पर पहुंच गई और मृतकों की संख्या 9,790 हो गई है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 7,57,124 हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 93.98 प्रतिशत है।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 38,703 है।

विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात में दिन के दौरान सबसे अधिक 433 नये मामले वडोदरा जिले में दर्ज किये गये। इसके बाद अहमदाबाद में 293 मामले, सूरत में 259, राजकोट में 184, जूनागढ़ में 120 और जामनगर में 88 मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल