अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 21 नए मामले

By भाषा | Published: June 1, 2021 09:43 AM2021-06-01T09:43:20+5:302021-06-01T09:43:20+5:30

21 new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 21 नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 21 नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, एक जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,005 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 115 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से छह लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 15 संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि 36 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,719 हो गई।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी 171 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3.86 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1,08,403 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 17,371 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 21 new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे