लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 2055 नए मामले, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:11 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 2055 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3.18 लाख से ज्यादा हो गयी जबकि सात और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,741 हो गयी।

राज्य सरकार ने सात अप्रैल की रात आठ बजे तक के आंकड़ों के साथ स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे अधिक 398 मामले आए। मेडचल मल्काजगिरी में 214 और रंगारेड्डी में 174 मामले आए।

बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 3,18,704 हो गयी है। संक्रमण से 303 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में अब तक 3,03,601 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 13,362 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 1.06 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 95.26 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

एक अन्य प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में अब तक 14.04 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 2.76 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस