मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 20 नए मामले
By भाषा | Published: July 15, 2021 09:21 PM2021-07-15T21:21:33+5:302021-07-15T21:21:33+5:30
भोपाल, 15 जुलाई मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,614 हो गयी। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,510 है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,614 संक्रमितों में से अब तक 7,80,851 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 253 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 36 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।