लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, 9 जवान घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: September 13, 2018 16:17 IST

सर्च ऑपरेशन के दौरान काकरियाल इलाके में  भी सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नौ जवानों घायल हो गए हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ी सफलता मिली है। बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है। खूफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोली चलाई, जिसके बाद हुई कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्से में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान काकरियाल इलाके में  भी सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नौ जवानों घायल हो गए हैं। 

बता दें कि बुधवार (12 सितंबर) को उधमपुर जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आतंकियों का ग्रुप ने वाहनों की चेकिंग कर रहे एक पुलिस दल पर फायरिंग की थी और फिर जंगलों में भाग निकले थे। जम्मू से ट्रक में छिपकर श्रीनगर जा रहे आतंकवादियों ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर स्थित झज्झर कोटली में पुलिस नाके पर ट्रक की चेकिंग के दौरान पकड़े जाने की अशंका पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. भागते समय आतंकवादियों ने एक फारेस्ट गार्ड को पुलिस कर्मी समझ गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

भागते समय आतंकवादी अपना बैग छोड़ गये जिसमें एक एके-47, तीन मैगजीन और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ था। आतंकवादी साथ लगते जंगलों में भाग खड़े हो गये। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस आतंकियों की तलाश के लिये व्यापक तलाशी अभियान चलाये हुए है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं