ओडिशा के कालाहांडी में माओवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी शहीद, पांच माओवादी भी मारे गए

By भाषा | Published: September 10, 2020 01:08 PM2020-09-10T13:08:23+5:302020-09-10T13:08:23+5:30

कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर के मुताबिक मुठभेड़ में पांच माओवादी भी मारे गए हैं, मारे गए माओवादियों में चार महिलाएं हैं। मुठभेड़ स्थल से छह हथियार भी बरामद हुए हैं।

2 SOG Jawans, 5 Maoists Killed In Gun Battle In Odisha | ओडिशा के कालाहांडी में माओवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी शहीद, पांच माओवादी भी मारे गए

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली।इसी क्षेत्र में 23 जुलाई को दो और माओवादियों को मार गिराया गया था। 

भुवनेश्वर: ओडिशा के कालाहांडी जिले में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने बताया कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में बुधवार को हुई मुठभेड़ में पांच माओवादी भी मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के दो कर्मी, मयूरभंज के 28 वर्षीय सुधीर कुमार तुडु और अंगुल जिले के 27 वर्षीय देबाशीश सेथी शहीद हो गए। इनमें से एक पहले घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरे कर्मी का शव क्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान मिला। उन्होंने बताया कि इस घटना में मारे गए माओवादियों में चार महिलाएं हैं। अधिकारी ने बताया कि ये सभी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) बनसाधरा-गुमसर-नगाबली खंड से ताल्लुक रखते थे।

कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से छह हथियार भी बरामद हुए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली। पुलिस ने बताया कि इसी तरह के एक अभियान में पांच जुलाई को कंधमाल जिले के सिरला रिजर्व वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो महिलाओं समेत पांच माओवादियों को मार गिराया था। इसी क्षेत्र में 23 जुलाई को दो और माओवादियों को मार गिराया गया था। 

Web Title: 2 SOG Jawans, 5 Maoists Killed In Gun Battle In Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा