मुंबई की सड़कों पर 2 महीने से गुजारा कर रही थी महिला, पुलिस ने कोलकाता में परिवार से मिलवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 11, 2022 05:35 PM2022-07-11T17:35:53+5:302022-07-11T17:35:53+5:30

मुंबई में पुलिस ने एक महिला को कोलकाता में रह रहे उसके परिवार से मिलवाया। महिला दो महीने पहले काम की तलाश में मुंबई आई थी। हालांकि उसे काम नहीं मिला जिसके बाद वो सड़कों पर सोने पर मजबूर हो गई। महिला के हालात की जानकारी किसी ने मुंबई की साहर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के परिवार वालों से संपर्क कर उसे उसके घर वालों से मिलवाया

2 months on Mumbai streets in search of job, Kolkata women reunited with her family by Mumbai Police | मुंबई की सड़कों पर 2 महीने से गुजारा कर रही थी महिला, पुलिस ने कोलकाता में परिवार से मिलवाया

मुंबई की सड़कों पर 2 महीने से गुजारा कर रही थी महिला, पुलिस ने कोलकाता में परिवार से मिलवाया

Highlights2 महीने से मुंबई आई महिला सड़को पर अपना गुज़ारा कर रही थी।महिला कोलकाता की एक बीमा कंपनी में काम करती थी। महिला का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसके पिता बिमार हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में दो महीने पहले एक महिला काम की तलाश में आई। कोलकाता से आई महिला ने काफी कोशिश की पर उसे काम नहीं मिला जिसके बाद उसके पैसे खत्म हो गए और वो सड़कों पर सोने लगी। हालांकि महिला के बारे में जैसे ही साहर पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने उसकी मदद की और उसे कोलकाता में रह रहे उसके परिवार से मिलवाया। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले साहर पुलिस के पास एक फोन आया। जिस व्यक्ति ने फोन किया था उसने बताया कि एयरपोर्ट के पास एक महिला को मदद चाहिए।

2 महीने पहले नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी महिला

मौके पर पहुंची साहर पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम लीना मुखर्जी बताया। लीना ने पुलिस को बताया कि वो कोलकाता में एक कंपनी में काम करती थीं। जिसके बाद वो काम की तलाश में मुंबई आई लेकिन नौकरी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक महिला घर से जो भी पैसे लाई वो खत्म हो गए थे। महिला का फोन चोरी होने की वजह से वो अपने घर वालों से भी बात नहीं कर पा रही थी। 

पुलिस ने की महिला की मदद 

पुलिस ने कोलकता में उस थाना क्षेत्र की पुलिस से बात की जहां की रहने वाली महिला थी। उसके परिवार वालों से बात करने पर पता लगा की उनके आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने महिला की मदद की उसे पैसे भी दिए। उसके बाद महिला को टिकट दिलवाकर शनिवार को कोलकाता के शालीमार के लिए ट्रेन में बैठा दिया गया ताकि वो अपने घर पहुंच जाए। 


 

Web Title: 2 months on Mumbai streets in search of job, Kolkata women reunited with her family by Mumbai Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे