लाइव न्यूज़ :

चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालने के लिए जज कर रहे हैं 2,000 किमी की सड़क यात्रा

By भाषा | Updated: April 26, 2020 12:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देउच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाशीशों के तौर पर प्रभार संभालने के लिए दो-दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की सड़क यात्रा आरम्भ की है। कलकत्ता HC के न्यायाधीश को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालना है।

कोलकाता: कोविड-19 संक्रमण के कारण हवाई एवं रेल यात्री सेवाएं निलंबित होने की वजह से दो न्यायाधीशों ने देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाशीशों के तौर पर प्रभार संभालने के लिए दो-दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की सड़क यात्रा आरम्भ की है। इन न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तौर पर हाल में पदोन्न्त किया गया है। उन्होंने देशव्यापी बंद के बीच सड़क से इतनी लंबी यात्रा आरंभ की ताकि मामलों की सुनवाई और न्याय देने के कार्यों में देरी न होने पाए।

सूत्रों ने बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालना है। वह और उनके बेटा मुंबई तक की लंबी दूरी तय करने के लिए बारी-बारी से कार चला रहे हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विश्वनाथ समद्दर को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया है। वह कोलकातां से शिलॉन्ग कार से जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि इलाहाबाद स्थानांतरित किए जाने से पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके न्यायमूर्ति समद्दर शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी के साथ एक आधिकारिक कार से शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। उनके साथ एक कार चालक है। वह और कार चालक बारी-बारी से कार चला रहे हैं।

न्यायमूर्ति समद्दर शनिवार दोपहर को इलाहाबाद से कोलकाता पहुंचे और यहां अपने ‘साल्ट लेक’ निवास में कुछ घंटे विश्राम करने के बाद शाम को शिलॉन्ग रवाना हो गए। उनके रविवार दोपहर तक शिलॉन्ग पहुंच जाने की उम्मीद है। न्यायमूर्ति दत्ता शनिवार सुबह कोलकाता से मुंबई रवाना हुए और उनके सोमवार दोपहर तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति दत्ता और न्यायमूर्ति समद्दर को बृहस्पतिवार को पदोन्नत किया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

भारतब्लॉग: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि बढ़ाने से भूख से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत

ज़रा हटके'वीकेंड कर्फ्यू में क्या क्रिकेट खेल सकते हैं?' शख्स के ट्वीट पर दिल्ली पुलिस का मजेदार जवाब हुआ वायरल

भारतक्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? सुनिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

भारत'दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन का इरादा नहीं पर लोग मास्क लगाएं', केजरीवाल ने कहा- कल करेंगे समीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं