लाइव न्यूज़ :

इस राज्य में हुई कोविड-19 से पहली मौत, अब तक 499 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By भाषा | Updated: July 26, 2020 16:01 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सिक्किम में अब तक 499 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से अब तक 142 लोग ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सिक्किम के गंगटोक में एक सरकारी अस्पताल में रविवार को कोविड-19 से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।सिक्किम राज्य में कोरोना वायरस महामारी के कारण मौत का यह पहला मामला है।

गंगटोक।सिक्किम के गंगटोक में एक सरकारी अस्पताल में रविवार को कोविड-19 से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से मौत का यह पहला मामला है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से जान गंवाने वाला 74 वर्षीय यह व्यक्ति पूर्वी सिक्किम जिले के रोंगली उपमंडल का रहने वाला था। महानिदेशक-सह-सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. पेमा टी भूटिया ने बताया कि व्यक्ति की तड़के कोविड-19 के कारण मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद शनिवार की रात सर थुतोब नामग्याल मेमोरियल (एसटीएनएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि वह कोविड-19 से मरीज की मौत से बहुत दुखी हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सिक्किम में शनिवार तक कोविड-19 के 357 मरीजों का इलाज चल रहा था।

सिक्किम में 499 लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सिक्किम में अब तक 499 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से अब तक 142 लोग ठीक हुए हैं और राज्य में कोविड-19 के 357 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देश में कोरोना वायरस 4.67 लाख एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 13 लाख 85 हजार 522 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 32 हजार 63 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 8 लाख 85 हजार 576 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं, जबकि 4 लाख 67 हजार 882 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :सिक्किमकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

क्रिकेटसिक्किम के खिलाफ 155 रन और उत्तराखंड के खिलाफ 0 रन, स्लिप में शानदार कैच लेकर गुलाबी शहर जयपुर में छा गए रोहित शर्मा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?