दाऊद के एजेंट फारूक टकला को गिरफ्तार कर लाया गया भारत, 1993 मुंबई बम धमाके के बाद से था फरार

By पल्लवी कुमारी | Published: March 8, 2018 10:34 AM2018-03-08T10:34:07+5:302018-03-08T10:37:10+5:30

फारुक टकला के खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। जल्द मुंबई के टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

1993 mumbai blast: Dawood Ibrahims aide farooq takla arrested from dubai brought to mumbai | दाऊद के एजेंट फारूक टकला को गिरफ्तार कर लाया गया भारत, 1993 मुंबई बम धमाके के बाद से था फरार

दाऊद के एजेंट फारूक टकला को गिरफ्तार कर लाया गया भारत, 1993 मुंबई बम धमाके के बाद से था फरार

मुंबई, 8 मार्च; 1993 में मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम का सहयोगी फारुक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। फारुक टकला को गुरुवार ( 8मार्च) सुबह एयर इंडिया की विमान से भारत लाया गया है। टकला को मुंबई में टाडा कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। फारुक टकला 993 में मुंबई बम धमाकों के बाद देश छोड़कर फरार हो गया था। 

सीबीआई को  1993 में मुंबई बम धमाकों केस में जांच के लिए अब और भी अहम कड़ी मिल गई है। टकला के खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।  सीबीआई अब टकला से पूछताछ कर रही है। 



इस मामले में न्यूज एजेंसी एएनआई को वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम ने बताया कि दाऊद के पूरे गैंग के लिए यह एक बहुत ही बड़ा झटका है। फारूक टकला मुंबई के 1993 धमाकों से जुड़ा है। सीबीआई को इससे जांच में मदद मिलेगी। वहीं एनसीपी नेता और सीनियर वकील माजिद मेमन का कहना है कि टकला की गिरफ्तारी से यह साफ पता चलता है कि वह अभी भी जमानता चाहता है।

 दाऊद इब्राहिम के वकील श्याम केसवानी ने 6 मार्च को इसकी सूचना दी थी कि दाऊद इब्राहिम कुछ शर्तों पर भारत वापस लौटना चाहता है। शर्त मंजूर होने के बाद ही वो भारत आएगा। लेकिन भारत सरकार को उसकी शर्तें मंजूर नहीं हैं। दाऊद चाहता है कि उसे भारत में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में ही रखा जाए। 

गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम और फारुक टकला के 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी हैं। इस ब्लास्ट में मुंबई के  350 लोग मारे गए थे। इनके ऊपर और भी कई  संगीन आरोप हैं। यह दोनों तकरीबन 25 सालों से भारत के भगोड़ा आतंकी हैं। दाऊद इब्राहिम फिलहाल पाकिस्तान में है।

Web Title: 1993 mumbai blast: Dawood Ibrahims aide farooq takla arrested from dubai brought to mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे