लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने 84 के दंगों पर दिया बड़ा बयान, हरसिमरत कौर ने कहा- चुल्‍लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2018 08:24 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में उतरे हैं।

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में उतरे हैं। उन्होंने राहुल का बचाव करते हुए कहा कि वह ऑपरेशन ब्लूस्टार के समय राहुल स्कूल में पढ़ते थे। राहुल इन सब चीजों से अनजान थे, उसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल मूर्खतापूर्ण है।

सोमवार को एक बार फिर अपने बयान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि ये घटना इंदिरा गांधी की हत्या के समय हुई और तब राजीव गांधी बंगाल के हवाई अड्डे पर थे। इसमें कुछ कांग्रेस के लोगों के अलावा और किसी की भागीदारी नहीं थीं।  सज्जन कुमार, धर्मदास शास्त्री, अर्जुन दास जैसों की इसमें भागीदारी थी।

हरसिमरत कौर बादल का जवाब

 अमरिंदर सिंह के बयान के बाद अकाली दल की नेता व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने उन पर जमकर निशाना साधा है। पंजाब सीएम को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अरमिंदर सिंह को शर्म आनी चाहिए और सिख होने के नाते उन्हें डूब मरना चाहिए। 

जानें क्या है मामला

कांग्रेस 1984 के सिख विरोधी दंगे में शामिल नहीं थी, राहुल गांधी की इस टिप्पणी के लिए आलोचना झेल रही पार्टी ने घटना के बाद उठाए गए कदमों के बारे में बताया और कहा कि उसके प्रतिद्वंद्वियों को राजनीतिक लाभ के लिए त्रासद घटनाओं को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए।कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी शिरोमणि अकाली दल के बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसने कहा है कि सिख दंगे पर कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। ब्रिटेन के दो दिन के दौरे पर गए राहुल ने वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुखद घटना थी लेकिन वह इस बात से सहमत नहीं है कि कांग्रेस इसमें ‘‘शामिल’’ थी ।  

टॅग्स :पंजाबराहुल गांधीअमरिंदर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है