लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार में आई कमी, 19,832 नए मामले और 341 लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:19 IST

Coronavirus In Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना से बेकाबू होते हालात के बीच नए मामलों में कमी देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।शुक्रवार को दिल्ली में 20 हजार के करीब कोविड मरीज सामने आए।जबकि पिछले 24 घंटे में 341 लोगों ने दम तोड़ा।

Coronavirus In Delhi: कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान इसके संक्रमण के 19,832 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 341 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं कोरोना संक्रमण की दर लगातार दूसरे दिन 25 प्रतिशत से कम रही और 24.92 प्रतिशत हो गयी है। 

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक पिछले पांच दिनों में यह चौथी बार है जब कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है। इससे पहले बृहस्पतिवार को राजधानी में कोविड-19 के 19,133 नए मामले सामने आए थे। 

कोरोना वायरस संक्रमण के 19,832 नए मामलों के सामने आने के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 12,92,867 पहुंच गयी जिसमें से 11.83 लाख इस जानलेवा वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस दौरान कोविड-19 के 341 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18,739 हो गयी है। दिल्ली में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 91,035 है। 

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में आरक्षित 22,097 बिस्तरों में से केवल 2,175 बिस्तर ही खाली हैं। कोरोना के 50,425 मरीज घर में पृथकवास में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान राजधानी में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है और इनकी संख्या बढ़कर 50,785 हो गयी है। 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,14,657 लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी गयी जिनमें से 80,306 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए तीन मई से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक इस आयु वर्ग के 1.84 लाख लोग टीके की खुराक ले चुके हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बृहस्पतिवार शाम तक 38.88 लाख लोग कोविड-19 टीके की खुराक ले चुके हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया