लाइव न्यूज़ :

गिर सोमनाथ में भूकंप के 19 मामूली झटके महसूस किए गए, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: December 7, 2020 12:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात दिसंबर गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक 1.7 से 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के 19 झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे ‘‘मानसून के कारण होने वाली भूकंपीय गतिविधि’’ बताया है, जो दो-तीन महीने की भारी बारिश के बाद गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ इलाकों में अकसर देखी जाती है।

उन्होंने कहा कि इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है।

आईएसआर के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात एक बजकर 42 मिनट से 19 बार भूकंप आया, जिनका केंद्र सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ जिले में तालाला के पूर्व-उत्तर-पूर्व (ईएनई) में दर्ज किया गया।

अधिकतर भूकंपों की तीव्रता तीन से कम थी, लेकिन छह बार तीन से अधिक तीव्रता का भूकंप आया। इनमें से सोमवार सुबह तीन बजकर 46 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई, जिसका केंद्र जिले में तालाला से 12 किलोमीटर ईएनई में था।

अधिकारी ने बताया कि आखिरी भूकंप का झटका सोमवार सुबह नौ बजकर 26 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इसका केंद्र तालाला से 11 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था।

उन्होंने बताया कि 19 में से तीन भूकंपों की तीव्रता 3.1 मापी गई।

आईएसआर के निदेशक सुमेर चोपड़ा ने कहा, ‘‘यह मॉनसून के कारण होने वाली भूकंपीय गतिविधि है। जब मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश होती है, तो बारिश के दो-तीन महीने बाद इस प्रकार के भूकंप के झटके आते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भूकंप की तीव्रता अलग-अलग होती है, लेकिन गिर सोमनाथ जिले में तालाला के अलावा पोरबंदर एवं जामनगर में भी इस अवधि में आम तौर पर भूकंप आते हैं। जामनगर में पहले इस प्रकार की गतिविधियां देखी गई हैं, लेकिन अब ये कम हो गई हैं।’’

चोपड़ा ने कहा कि हाल में पोरबंदर में भी इस प्रकार की गतिविधियां देखी गई थीं, जो पहले नहीं हुई थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन क्षेत्रों की चट्टानों में दरारें पड़ गई हैं। जब पानी दरारों में भरता है, तो दबाव बनता है।’’

चोपड़ा ने कहा, ‘‘चट्टानों में पहले ही काफी दबाव होता है। पानी के कारण दबाव और बढ़ जाता है, जिसके कारण भूकंप आते हैं। ये मामूली गतिविधियां हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे