लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 1,804 नए मामले, 32 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:46 IST

Open in App

तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,804 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 25,92,436 हो गए। एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार इसके साथ ही महामारी से 32 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 34,579 पर पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1917 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जो सामने आये नये मामले से अधिक हैं। राज्य में अब तक 25,37,632 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी कोविड-19 के 20,225 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले एक दिन में कुल 1,50,724 नमूनों की जांच की गई। बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 4,01,08,888 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक चेन्नई में 209, कोयंबटूर में 206, इरोड में 167, तंजावूर में 121, सलेम में 11 और चंगलपेट में 110 नये मामले सामने आये। राज्य के 24 जिलों में दहाई अंक में नये मामले सामने आये जबकि 21 जिलों में किसी की इस संक्रमण से मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस