नाइजीरियाई तट के पास जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण, तीन दिसंबर को समुद्री लुटेरों ने किया था हमला

By भाषा | Published: December 5, 2019 08:42 AM2019-12-05T08:42:50+5:302019-12-05T08:42:50+5:30

भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया।

18 Indians onboard Hong Kong vessel kidnapped near Nigeria, Indian mission is in touch with Nigerian authorities | नाइजीरियाई तट के पास जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण, तीन दिसंबर को समुद्री लुटेरों ने किया था हमला

नाइजीरियाई तट के पास जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनाइजीरियाई तट के पास जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरणहांगकांग के ध्वज वाले जहाज से हुआ अपहरण, कुल 19 लोग सवार थे इस जहाज में

नाइजीरियाई तट के करीब हांगकांग के ध्वज वाले जहाज से 18 भारतीयों के अपहरण के बाद भारतीय मिशन भी हरकत में आ गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अपहरण से जुड़ी सूचना मिलने के बाद भारतीय अधिकारी नाइजीरियाई अधिकारियों से संपर्क में बने हुए हैं और उनकी सकुशल वापसी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

दरअसल, नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया। 

जहाजों की गतिविधयों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं। तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया था। 

Web Title: 18 Indians onboard Hong Kong vessel kidnapped near Nigeria, Indian mission is in touch with Nigerian authorities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे