लाइव न्यूज़ :

1,73,072 किग्रा चंदन की लकड़ी भारत को लौटाएगा नेपाल, चीन ले जा रहे थे तस्कर

By भाषा | Updated: January 18, 2020 19:38 IST

हिमालयन टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार नेपाल सरकार ने कहा है कि जब्त की गयी 1,73,072 किलोग्राम लाल चंदन की लकड़ी भारत नब्बे दिन के भीतर वापस ले जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसमझौते के अनुसार व्यापार के लिए वर्जित जब्त की गयी वस्तु को उसके मूल देश को लौटाने का प्रावधान है।यह चंदन नेपाल के रास्ते भारत से चीन तस्करी कर ले जाने की कोशिश के दौरान जब्त किया गया था।

पिछले दस वर्षों में तस्करी की विभिन्न वारदातों में नेपाल सरकार द्वारा जब्त की गयी 1,73,072 किलोग्राम लाल चंदन की लकड़ी भारत को लौटाई जाएगी। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गयी है।

यह चंदन नेपाल के रास्ते भारत से चीन तस्करी कर ले जाने की कोशिश के दौरान जब्त किया गया था। नेपाल और भारत दोनों ने “कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एनडेंजर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फौना एंड फ्लोरा“ (सीआईटीईएस) बहुपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अनुसार व्यापार के लिए वर्जित जब्त की गयी वस्तु को उसके मूल देश को लौटाने का प्रावधान है।

हिमालयन टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार नेपाल सरकार ने कहा है कि जब्त की गयी 1,73,072 किलोग्राम लाल चंदन की लकड़ी भारत नब्बे दिन के भीतर वापस ले जा सकता है। संचार एवं सूचना मंत्री गोकुल प्रसाद बस्कोटा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इंटरनेशनल ट्रेड इन एनडेंजर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फौना एंड फ्लोरा कंट्रोल एक्ट 2016 के अनुच्छेद सात के अनुसार विदेश मंत्रालय के जरिये संबंधित भारतीय अधिकारियों को लाल चंदन की लकड़ी सौंपी जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि कीमती लकड़ी को लौटाने में लगी माल ढुलाई लागत भारत द्वारा वहन की जाएगी। बस्कोटा ने कहा कि नेपाल के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को तस्करी की जब्त की गयी लकड़ी का प्रबंधन करने में समस्या हो रही थी। जब्त की गयी चंदन की लकड़ी का मूल्य नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि लाल चंदन की लकड़ी की सुरक्षा के लिए चार से पांच बंदूकधारी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपालचीनउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप