लाइव न्यूज़ :

देवघर से साइबर अपराध के आरोप में 17 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:16 IST

Open in App

झारखंड की साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले के चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर साइबर अपराध के आरोप में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। देवघर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला ने शनिवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम- भौराजमुआ, ठाढीदुलमपुर, जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम- केनमनकाठी, सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम-बरमतरा एवं मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-सिरसा, घोरमारा में शुक्रवार को छापेमारी कर कुल 17 कथित साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल, 44 सिम कार्ड, पांच एटीएम, बारह पासबुक, दो चेकबुक के साथ ही 1,30,800 रूपये की नकदी बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील