लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 156 नए मामले

By भाषा | Updated: July 24, 2021 23:29 IST

Open in App

रायपुर, 24 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 156 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,01,037 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 129 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 281 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 156 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 15, दुर्ग से नौ, राजनांदगांव से चार, बालोद से नौ,बेमेतरा से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से सात, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से एक, गरियाबंद से नौ, रायगढ़ से तीन, कोरबा से सात, जांजगीर चांपा से चार, मुंगेलीसे चार, गौरला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से दो, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से दो जशपुर से आठ, बस्तर से 13, कोंडागांव से छह, दंतेवाड़ा से चार, सुकमा से 18, कांकेर से 11, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 11 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,01,037 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,84,737 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा 2,789 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,511 लोगों की मौत हुई है।

रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,608 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर