दिल्ली में दरियागंज हिंसा मामले में 15 लोग गिरफ्तार, अन्य लोगों की भी हो रही है शिनाख्त

By भाषा | Published: December 21, 2019 12:10 PM2019-12-21T12:10:49+5:302019-12-21T12:10:49+5:30

पुलिस ने बताया कि इन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

15 people arrested in Daryaganj violence case in Delhi, others are also identified | दिल्ली में दरियागंज हिंसा मामले में 15 लोग गिरफ्तार, अन्य लोगों की भी हो रही है शिनाख्त

दिल्ली में दरियागंज हिंसा मामले में 15 लोग गिरफ्तार, अन्य लोगों की भी हो रही है शिनाख्त

Highlightsप्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था। प्रदर्शन और हिंसा के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया।

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुरुआत में 10 लोगों को पकड़ा गया था लेकिन बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था। प्रदर्शन और हिंसा के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से आठ नाबालिगों को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए इन लोगों में से 10 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को शनिवार तड़के जामा मस्जिद के बाहर से हिरासत में लिया गया। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की घोषणा करने वाले भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पुलिसकर्मियों को झांसा देकर मस्जिद के अंदर दाखिल हुए जबकि पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए उनकी घंटों तलाश करती रही। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें बलिदान देना होगा ताकि कानून वापस लिया जाए। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। हम शुक्रवार सुबह से मस्जिद के अंदर बैठे थे और हमारे लोग हिंसा में शामिल नहीं थे।’’

Web Title: 15 people arrested in Daryaganj violence case in Delhi, others are also identified

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे