लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में कोरोना वायरस के 15 नए केस आए सामने, अब तक 363 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 8, 2020 16:55 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 363 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 21 लोग ठीक भी हो चुक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में 15 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 363 हो गई है।

राजस्थान में कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार से बढ़ती जा रही है और बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 363 पहुंच गई है।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया, 'राज्य में 15 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 363 हो गई है।'

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कोविड-19 के खिलाफ हमारा प्रभावी हथियार आत्मानुशासन और सामाजिक मेलजोल से दूरी ही होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनुशासन ना भूलें और सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखें।

बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मामलों की संख्या 363 पहुंच गई है, जबकि राज्य में 3 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 5194 कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हो चुकी है और 402 लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील