लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रगान गाकर अपलोड करने के कार्यक्रम में डेढ़ करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया : संस्कृति मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त संस्कृति मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त तक राष्ट्रगान गाकर वेबसाइट पर अपलोड करने के कार्यक्रम में डेढ़ करोड़ देशवासियों ने हिस्सा लिया जिनमें प्रसिद्ध कलाकार, विद्वान, राजनीतिक नेता, सिपाही, मशहूर खिलाड़ियों से लेकर किसान, मजदूर, दिव्यांगजन शामिल है। मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है ।

संस्कृति मंत्रालय के बयान के अनुसार, 25 जुलाई को प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में देशवासियों से राष्ट्रगान गाने का आह्वान किया था ।

इसमें कहा गया है कि संस्कृति मंत्रालय की पहल पर 15 अगस्त तक राष्ट्रगान गाकर वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्यक्रम शुरू किया गया और सिर्फ 21 दिन में डेढ़ करोड़ देशवासियों द्वारा अपना गाया राष्ट्रगान वेबसाइट पर अपलोड किया ।

मंत्रालय का कहना है कि यह डिजिटल इंडिया की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि लोगों ने डिजिटल तकनीक का उपयोग करके राष्ट्रगान अपलोड किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा