असम में 1.43 लाख लोग विदेशी नागरिक घोषित, 329 को न्यायाधिकरण ने उनके देश भेजाः संसद में सरकार

By अनिल शर्मा | Published: February 10, 2022 11:48 AM2022-02-10T11:48:05+5:302022-02-10T11:53:24+5:30

1.43 lakh people declared foreign nationals in Assam 329 sent to their country said government | असम में 1.43 लाख लोग विदेशी नागरिक घोषित, 329 को न्यायाधिकरण ने उनके देश भेजाः संसद में सरकार

असम में 1.43 लाख लोग विदेशी नागरिक घोषित, 329 को न्यायाधिकरण ने उनके देश भेजाः संसद में सरकार

Highlights31 दिसंबर 2021 तक भारतीय नागरिक घोषित किए गए लोगों की संख्या 1,21,598 थी वर्तमान में असम में कुल 100 विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण कार्यरत हैं

नयी दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि असम में कार्यरत विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण (एफटी) ने अभी तक 1,43,466 लोगों को विदेशी नागरिक घोषित किया है और उनमें से 329 को उनके मूल देश वापस भेज दिया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न एफटी ने 1,21,598 लोगों को भारतीय घोषित किया है।

नित्यानंद राय ने कहा कि असम की सरकार ने सूचना दी है कि वर्तमान में असम में कुल 100 विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण कार्यरत हैं। 31 दिसंबर 2021 तक इनमें लंबित मामलों की संख्या 1,23,829 थी। 31 दिसंबर तक विदेशी नागरिक घोषित किए गए लोगों की संख्या 1,43,466 थी। 

गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि 31 दिसंबर 2021 तक भारतीय नागरिक घोषित किए गए लोगों की संख्या 1,21,598 थी जबकि एक फरवरी 2022 तक 329 लोगों को उनके मूल देश निर्वासित किया जा चुका था। राय ने कहा कि राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यकता के अनुसार हिरासत केंद्र या परिसर बनाने के उद्देश्य से जरूरी प्रबंध करने के लिए शक्तियां एवं दायित्व दिए गए हैं।

Web Title: 1.43 lakh people declared foreign nationals in Assam 329 sent to their country said government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे