लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 140 और लोगों की मौत , सामने आये 1908 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:18 IST

Open in App

लखनऊ, 30 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 140 और लोगों की मौत हो गई तथा 1908 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 140 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20346 हो गई है।

इस दौरान सबसे ज्यादा 15 मरीजों की मौत गोरखपुर में हुई है जबकि प्रयागराज तथा कुशीनगर में 12-12 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

पिछले 24 घंटों के दौरान 6713 मरीज ठीक भी हुए।

इस दौरान सबसे ज्यादा 112 नए मरीज मेरठ में मिले। इसके अलावा लखनऊ में 109, गौतम बुद्ध नगर में 98, गाजियाबाद में 91, गोरखपुर में 86 तथा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में 80-80 नए मरीज सामने आये।

प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 41214 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 340096 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक चार करोड़ 90 लाख 96 हजार 625 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट