लद्दाख में कोविड-19 के 14 नए मामले

By भाषा | Published: August 29, 2021 12:35 PM2021-08-29T12:35:43+5:302021-08-29T12:35:43+5:30

14 new cases of Kovid-19 in Ladakh | लद्दाख में कोविड-19 के 14 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 14 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,544 हो गई। इस केंद्रशासित प्रदेश में अब 72 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यहां अब तक संक्रमण की वजह से 207 मरीजों की जान गई है। इनमें से 149 मरीजों की मौत लेह में और 58 मरीजों की मौत करगिल में हुई। अब तक 20,265 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 3,782 नमूनों की जांच में से 14 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से 13 मरीज लेह से जबकि एक मरीज करगिल से है। केंद्रशासित प्रदेश में 72 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 52 लेह में जबकि 20 करगिल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 14 new cases of Kovid-19 in Ladakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे