लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत, 1473 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:18 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1473 नये मामले सामने आने के बाद अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,88,692 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों का आंकड़ा 2514 पर पहुंच गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मृतकों की संख्या अब बढ़कर 2514 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 469, जोधपुर में 265, अजमेर में 206, बीकानेर में 164, कोटा में 156, भरतपुर में 116, उदयपुर में 106, और पाली में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 2768 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,68,457 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 1473 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,88,692 हो गयी जिनमें से 17,721 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 361, जोधपुर में 145,कोटा में 101,भीलवाडा में 72, अजमेर—उदयपुर में 64—64, पाली में 62 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें