गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से 136 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए

By भाषा | Published: April 26, 2021 06:43 PM2021-04-26T18:43:16+5:302021-04-26T18:43:16+5:30

136 policemen got infected by Kovid-19 in Gautam Buddha Nagar. | गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से 136 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से 136 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए

नोएडा (उप्र), 26 अप्रैल गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से 136 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं जिनमें कई अधिकारी, निरीक्षक, उप- निरीक्षक तथा कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि ये कर्मी सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा, कई थानाध्यक्ष, कई पुलिस निरीक्षक, उप- निरीक्षक, कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है, तथा उनकी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के हालत में काफी सुधार है। उन्हें समय पर उचित इलाज मिलने की वजह से पुलिसकर्मी जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से विगत वर्ष दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 136 policemen got infected by Kovid-19 in Gautam Buddha Nagar.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे