लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1336 नए मामले, 20 की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 16:22 IST

Open in App

लखनऊ, 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 1,336 नए मरीज सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 20 और संक्रमितों की मौत हो गई है। इस संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्‍या 8,103 तक पहुंच गई है जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,68,064 हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय 18,382 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनका गृह पृथक-वास के अलावा निजी और सरकारी अस्‍पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्‍होंने बताया कि अब तक उपचार के बाद स्‍वस्‍थ होकर 5,41,579 लोग घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से राज्‍य में स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या बढ़ी है और इसकी दर 95.38 प्रतिशत हो गई है।

प्रसाद ने कहा कि सोमवार को 1.48 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 2.16 करोड़ से ज्‍यादा हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। साथ ही कहा कि राज्य केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण करने के लिए तैयार है और इससे संबंधित कोल्ड-चेन और अन्य कार्यों पर कार्य जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां