लाइव न्यूज़ :

Corona in Rajasthan: जयपुर में 66 और अजमेर में 44 नए मामले आए सामने, राजस्थान में अब तक 1864 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 22, 2020 15:09 IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के 133 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1864 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के 133 नए मामले सामने आए हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है और 328 लोग ठीक हो गए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार को राज्य में 133 नए मामले सामने आए, जिसमें बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1864 हो गया। 133 नए मामलों में अजमेर में 44, जयपुर में 66, भरतपुर, दौसा और सवाई माधोपुर में 1, जोधपुर में 3, कोटा में 6, नागौर में 4, टोंक में 7 नए केस सामने आए।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "राजस्थान में बुधवार को 133 सकारात्मक मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें अजमेर में से 44, जयपुर में 66, भरतपुर, दौसा और सवाई माधोपुर में 1, जोधपुर में 3, कोटा में 6, नागौर में 4, टोंक में 7 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के कुल सकारात्मक मामले की संख्या 1868 पर पहुंच गई है, जिममें से 27 लोगों की मौत हो गई है और 328 लोग ठीक हो गए हैं।"

भारत में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस से 19984 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 640 लोगों की मौत हो गई है और 3870 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और कोरोना के 15474 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित

देशभर में सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में सामने आया है और राज्य में अब तक 5218 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 251 लोगों की मौत हो गई है और 722 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

दिल्ली-गुजरात में आए 2 हजार से ज्यादा मामले

दिल्ली और गुजरात में भी कोरोना से 2 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में 2156 लोग चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 47 लोगों की मौत हो गई है और 611 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं गुजरात में 2178 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 90 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 139 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों