लाइव न्यूज़ :

पुणे स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के 13 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 27, 2021 14:42 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 27 दिसंबर पुणे स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के कम से कम 13 छात्रों में जांच के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

संस्थान के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘एमआईटी वर्ल्ड पीस’ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रशांत दवे ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध शैक्षणिक संस्थान में इंजीनियिरिंग पाठ्यक्रम के तीसरे वर्ष के 13 छात्र संक्रमित पाए गए हैं और उनमें से अधिकतर में बीमारी के लक्षण नहीं हैं तथा उन्हें घर में पृथक-वास में रखा गया है।

अधिकारी ने कहा, “हम एहतियात के तौर पर कड़े कदम उठाते हैं और संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पर अपने छात्रों की जांच करते हैं। जांच के दौरान अगर एक छात्र जुकाम से पीड़ित पाया गया और उसे तत्काल वापस भेज दिया गया तथा उसके माता-पिता से उसकी आरटी पीसीआर जांच कराने को कहा गया।’’

दवे ने कहा कि छात्र की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया।

उन्होंने कहा, “सबसे पहले संक्रमित पाए गए छात्र समेत 25 छात्रों का एक समूह उस टीम का हिस्सा था, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था और कॉलेज में कार्यशाला में काम कर रहा था। सभी नजदीकी संपर्कों का पता लगाया गया, उन्हें पृथक किया गया और आरटी पीसीआर जांच करवाई गई। अब तक, 13 छात्रों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है, आठ संक्रमित नहीं पाए गए हैं और चार छात्रों की जांच के नतीजे आने बाकी हैं।”

अधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमित छात्र घर पर पृथक-वास में हैं और उनमें से अधिकतर में बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां