लाइव न्यूज़ :

तीन इनामी नक्सली समेत 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:37 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 10 फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सली समेत 13 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बुधवार को बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर जनमिलिशिया कमांडर लखमा मिड़ियामी (35) , दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष भीमा उर्फ कमलू कर्मा (40) और एलजीएस के सदस्य जोगा मिड़ियामी (28) समेत 13 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में दो महिला नक्सली पाली करटाम और देवे उर्फ देवा मड़कामी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सली लखमा, भीमा और जोगा के सर पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने ’लोन वर्राटू’ (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, सड़कों को नुकसान पहुंचाने समेत कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

पल्लव ने बताया कि जिले में लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के गांवों में स्थित ग्राम पंचायतों, पुलिस थानों और पुलिस शिविर के करीब सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उन्हें आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले आठ माह में लोन वर्राटू अभियान के दौरान 77 इनामी नक्सलियों समेत कुल 310 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो