लाइव न्यूज़ :

12 नवंबर का इतिहास: आज के दिन ही कांग्रेस से इंदिरा गांधी को निकाल दिया गया था

By भाषा | Updated: November 12, 2018 12:24 IST

आज के ही दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था।

Open in App

भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास की हलचल, राजनीति की उथल पुथल, विज्ञान के आविष्कार, नवीन विश्व के निर्माण की प्रक्रिया और शिक्षा को नये मकाम पर ले जाने वाले ‘महामना’ से लेकर ‘पक्षी मानव’ से जुड़ी है आज की तारीख। 

इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था। वहीं, इस तारीख को देश के सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली के जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 

1930 में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए लंदन में पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था। इस तारीख की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं...

1781 - अंग्रेजों ने नागपट्टनम पर कब्जा किया।

1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंपसन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।

1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म। 1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।

1930 - लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत। 1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1946 - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।

1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया।

1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

1984 - ब्रिटेन ने एक पाउंड का नोट बंद किया, सिक्के चालू किए।

1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक।

2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त, 260 यात्रियों की मौत।

2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित। 2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को ‘‘वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009’’ से नवाजा गया।

टॅग्स :इंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

भारतखाद्य आत्मनिर्भरता की सूत्रधार थीं इंदिरा गांधी

भारतIndira Gandhi: इंदिरा गांधी ने शहादत से पहले देखे थे कई उतार-चढ़ाव

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया