राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 के 129 करोड़ टीके उपलब्ध कराए गए: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Published: November 20, 2021 11:48 AM2021-11-20T11:48:33+5:302021-11-20T11:48:33+5:30

129 crore COVID-19 vaccines provided to states, union territories: Health Ministry | राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 के 129 करोड़ टीके उपलब्ध कराए गए: स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 के 129 करोड़ टीके उपलब्ध कराए गए: स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केंद्र और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 129 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों के पास अभी कोविड-19 रोधी टीके की 21.65 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

उसने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करके टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 129 crore COVID-19 vaccines provided to states, union territories: Health Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे