असम में ग्रेनेड विस्फोट के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत

By भाषा | Published: May 11, 2021 12:04 PM2021-05-11T12:04:53+5:302021-05-11T12:04:53+5:30

12-year-old boy dies due to grenade explosion in Assam | असम में ग्रेनेड विस्फोट के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत

असम में ग्रेनेड विस्फोट के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत

तिनसुकिया (असम), 11 मई असम के तिनसुकिया जिले में ग्रेनेड विस्फोट के कारण 12 वर्षीय लड़के की मंगलवार को मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के जागुन पुलिस थाना इलाके के हाजोंग गांव में सुजॉय हाजोंग साइकिल चला रहा था, तभी उसे सड़क पर एक ग्रेनेड पड़ा मिला।

अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़के ने जैसे ही ग्रेनेड उठाया, उसमें विस्फोट हो गया, जिससे लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि हाजोंग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अभी यह नहीं पता कि ग्रेनेड वहां कैसे गिरा। हमने जांच शुरू कर दी है और हमें जल्द ही इस बारे में पता चल जाएगा। हम अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 12-year-old boy dies due to grenade explosion in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे