लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:23 IST

Open in App

शिमला, 19 नवंबर हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 12 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 481 हो गई है जबकि वायरस संक्रमण के 796 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल तादाद 32,198 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कांगड़ा तथा कुल्लू में तीन-तीन, मंडी तथा शिमला में दो-दो और ऊना तथा बिलासपुर में एक-एक रोगी की मौत हो गई।

विभाग के अनुसार 704 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की कुल संख्या 24,706 हो गई है।

आंकड़ों में कहा गया है कि 23 संक्रमित दूसरे राज्यों में चले गए हैं। राज्य में फिलहाल 6,980 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

इस बीच, कांगड़ा के उपायुक्त कार्यालय में बृहस्पितवार को 15 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिये बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारत अधिक खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'