लाइव न्यूज़ :

CBSE पेपर लीक मामला: झारखंड में 12 गिरफ्तार, आरोपियों में 9 नाबालिग शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: March 31, 2018 15:21 IST

जहां तीन लोगों की गिरफ्तारी आईपीसी की धारा के तहत हुई है, वहीं 9 को जुवेनाइल एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है।

Open in App

रांची, 31 मार्च: सीबीएसई पेपर लीक मामले में अब तक झारखंड के चतरा से छह छात्रों को हिरासत में लिया गया था। अब वो संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस मामले में चतरा एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है-'तीन लोगों को आईपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं नौ बच्चों को जुवेनाइल एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। एसआईटी की तरफ से जांच अभी चल रही है।'

 

आपको बता दें कि शुक्रवार (30 मार्च) को पुलिस ने चतरा से ,स्टडी विजन कोचिंग संचालक सतीश पांडेय को गिरफ्तार किया था। उससे एक दिन पहले डीएवी स्कूल के चार छात्रों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई थी। इन चारों छात्रों के परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा गया था। इनके पास से जो पर्ची बरामद हुई थी, उसमें सभी सवालों का जवाब लिखा हुआ था। चतरा एसपी ने पेपर लीक मामले को लेकर एसआईटी का गठन भी किया है। 

वहीं पेपर लीक को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है कि कुछ परिजनों ने प्रश्न पत्र के लिए 35 हजार तक खर्च किए थे। लेकिन जब पेपर लीक हो गया तो प्रश्न पत्र का दाम घटकर 500 तक आ गया था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए दस व्हाट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया गया था, जो कि एनसीआर से ऑपरेट हो रहे थे और हर व्हाट्सऐप ग्रुप में 50-60 लोग जुड़े थे।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील