कर्नाटक में कोविड-19 के 1,159 नए मामले, 21 मरीजों की मौत
By भाषा | Published: September 1, 2021 07:54 PM2021-09-01T19:54:33+5:302021-09-01T19:54:33+5:30
कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 1,159 नए मामले सामने आए और 21 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29,50,604 और 37,339 हो गई। दिन में 1,112 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद राज्य में कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,94,827 हो गई। राज्य में बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सबसे ज्यादा 359 नए मामले सामने आए। यहां अब 18,412 मरीजों का उपचार चल रहा है। दैनिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत दर्ज की गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।