उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः वाहन के खाई में गिरने से 14 बरातियों की मौत, 2 घायल, चालक की हालत नाजुक

By अनिल शर्मा | Published: February 22, 2022 11:25 AM2022-02-22T11:25:09+5:302022-02-22T11:51:20+5:30

मंगलवार को सुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास एक वाहन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोग घायल हो गए। 

11 killed and 2 injured vehicle rammed into a gorge near Sukhidang Reetha Sahib Road | उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः वाहन के खाई में गिरने से 14 बरातियों की मौत, 2 घायल, चालक की हालत नाजुक

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः वाहन के खाई में गिरने से 14 बरातियों की मौत, 2 घायल, चालक की हालत नाजुक

Highlightsसुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास एक वाहन खाई में गिर गईहादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है

कुमाऊंः उत्तराखंड के सुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास एक दर्दनाक हादसा की घटना सामने आई है। मंगलवार को यहां एक वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोग घायल हो गए। कुमाऊं के DIG नीलेश आनंद भरणे ने ये जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि वाहन बरातियों को लेकर लौट रही थी। चंपावत से करीब 65 किमी दूर  डांडा क्षेत्र में एक परिवार में शादी थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची।

अब तक जानकारी के मुताबिक 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। ये साफ नहीं हो पाया है कि बस में कितने बराती बैठे थे।

घटना बीती रात 3 बजकर 20 मिनट पर घटित हुई। बारात लेकर लौट रही वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं।

Web Title: 11 killed and 2 injured vehicle rammed into a gorge near Sukhidang Reetha Sahib Road

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे