कोविड-19 के महाराष्ट्र में 10,697 और गुजरात में 490 नए मामले

By भाषा | Published: June 12, 2021 10:45 PM2021-06-12T22:45:59+5:302021-06-12T22:45:59+5:30

10,697 new cases of Kovid-19 in Maharashtra and 490 in Gujarat | कोविड-19 के महाराष्ट्र में 10,697 और गुजरात में 490 नए मामले

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 10,697 और गुजरात में 490 नए मामले

मुंबई/अहमदाबाद, 12 जून कोविड-19 के महाराष्ट्र में 10,697 और गुजरात में 490 नए मामले सामने आए है। राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 10,697 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,98,550 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में संक्रमण की वजह से 360 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,08,333 हो गई। वहीं 14,910 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,31,767 हो गई।

वहीं मुंबई में कोविड-19 के 749 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,14,965 जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 15,097 हो गई।

गुजरात में कोविड-19 के शनिवार को 490 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,19,866 हो गई। वहीं अस्पताल से कम से कम 1,278 मरीज़ों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी मिली है और इसके साथ ही अब तक 7,99,012 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,991 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 10,863 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 272 मरीज़ों की हालत नाज़ुक है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 2,02,30,392 खुराक दी गई है।

केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली, दमन व दीव में संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,432 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 10,697 new cases of Kovid-19 in Maharashtra and 490 in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे