लाइव न्यूज़ :

कोटा में 10 नवजात की मौत: CM अशोक गहलोत ने कहा-हर रोज कुछ मौतें होती हैं, इसमें कुछ नया नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: December 28, 2019 18:07 IST

कोटा के जेकेलोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में दस नवजात बच्‍चों की अचानक मौत हो गई थी। इस महीने इसी अस्पताल में 77 बच्चों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 नवजात शिशुओं की अचानक मौत होने CM गहलोत असंवेदनशील बयान दिया है।उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश के हर अस्पताल में हर रोज 3-4 मौतें होती हैं।

राजस्थान के कोटा में दो दिनों में 10 नवजात शिशुओं की अचानक मौत होने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेहद असंवेदनशील बयान दिया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश के हर अस्पताल में हर रोज 3-4 मौतें होती हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा 'पिछले 6 वर्षों में इस वर्ष कम से कम मौतें हुई हैं। यहां तक कि 1 बच्चे की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन पिछले साल 1500,1300 मौतें हुईं थी, इस साल यह आंकड़ा 900 है। राज्य और देश में हर अस्पताल में हर रोज कुछ मौतें होती हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।'

सीएम ने कहा कि इसके लिए उन्होंने जांच कराई है और एक्शन भी लिया गया है। मालूम हो कि कोटा के जेकेलोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में दस नवजात बच्‍चों की अचानक मौत हो गई थी। इस महीने इसी अस्पताल में 77 बच्चों की मौत हो चुकी है।

इस विषय की जांच-पड़ताल कराने और आवश्यक मेडिकल इंतजाम करने का अनुरोध को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीएम को चिठ्ठी भी लिखी है। बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में स्थित जेके लोन अस्पताल में शिशुओं की असमय मौत सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस बड़े अस्पताल में योग्य चिकित्साकर्मियों और जीवन रक्षक उपकरणों के अभाव के चलते हर साल 800 से 900 शिशुओं और 200 से 250 बच्चों की मौत हो जाती है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीएम गहलोत को लिखी चिठ्ठी 

 बिरला ने गहलोत को लिखे पत्र में कहा कि जानकारी के मुताबिक अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण काम नहीं कर रहे हैं और योग्य चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारी के कई पद खाली हैं।

उन्होंने इसे हर साल इस अस्पताल में शिशुओं और बच्चों की मौत होने की मुख्य वजह बताया और इस विषय की जांच पड़ताल करने के लिए गहलोत से एक कमेटी गठित करने का अनुरोध किया।

बिरला ने कहा कि उन्होंने इस विषय की जांच पड़ताल करने और अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए तथा सभी आवश्यक इंतजाम करने का गहलोत से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस